पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

दिनांक 28.02.2026 को प्रातः लगभग 07:00 बजे ग्राम बसाड़ी मोड़ पर पुलिस टीम को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली संदिग्ध अवस्था में रेत से भरी हुई मिली। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम आनंद पटेल पिता चंद्रबली पटेल, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम बसाड़ी थाना बड़वारा जिला कटनी बताया।

वाहन चालक से रेत परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज एवं ड्राइविंग लाइसेंस की मांग की गई, किन्तु वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में अवैध रूप से रेत परिवहन किया जाना पाया गया।

मौके पर समक्ष गवाहान आईशर सिल्वर कंपनी का ट्रैक्टर (रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP21ZC9545, रंग सिल्वर) मय रेत से भरी ट्रॉली को विधिवत जप्ती पंचनामा तैयार कर धारा 106 बी.एन.एस.एस. के तहत जप्त किया गया। जप्तशुदा वाहन को सुरक्षार्थ थाना परिसर में रखा गया है। प्रकरण में विधि अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

विशेष भूमिका – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि के.के. पटेल, सउनि सतेंद्र सिंह एवं प्रधान आरक्षक 112 नितेश डोगरे की विशेष भूमिका रही।

जिला पुलिस कटनी द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है।

keyboard_arrow_up
Skip to content