आगामी होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कानून- व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने हेतु कटनी पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा समस्त अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ करें। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि को रोकने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष निगरानी रखी जा रही है।

इसी क्रम में देर रात्रि पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा ने स्वयं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तैनात पुलिस बल की ड्यूटी की जांच की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि त्योहार के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे होली पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

keyboard_arrow_up
Skip to content