​ पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिनव विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. संतोष ढेरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के कुशल निर्देशन और मार्गदर्शन में पुलिस लगातार जनसेवा और सुरक्षा के कार्य कर रही है। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी उमरिया पान, उप निरीक्षक महेंद्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में थाना उमरियापान पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए एक भटके हुए 5 वर्षीय मासूम बच्चे को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर एक सराहनीय कार्य किया है।

दिनांक 06.03.26 के दोपहर लगभग 01.00 बजे ​जानकारी प्राप्त हुई कि ग्राम पंचायत महनेर क्षेत्र में एक 5 साल का मासूम बच्चा अकेला और रास्ता भटककर आ गया है । जानकारी मिलने पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लिया और बच्चे को डायल 112 से सुरक्षित लेकर थाना उमरिया पान लाया गया।
​थाने में पुलिस स्टाफ द्वारा बच्चे को पुचकार कर और बड़े ही प्यार व आत्मीयता से पूछताछ की गई। पुलिस के दुलार से बच्चे ने अपना गांव ‘कोठी’ बताया।
​बच्चे द्वारा दी गई इस अहम जानकारी के आधार पर थाना उमरिया पान पुलिस ने बिना कोई समय गंवाए थाना ढीमरखेड़ा के ग्राम कोठी में संपर्क किया और बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस की तत्परता से जल्द ही बच्चे के माता-पिता का पता लगा लिया गया और उन्हें थाने बुलाया गया।
​थाने पहुंचे परिजनों ने अपने बच्चे को पहचाना, जिसके बाद पुलिस ने तस्दीक करने के बाद मासूम को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। अपने जिगर के टुकड़े को सुरक्षित पाकर माता-पिता ने राहत की सांस ली और उमरिया पान पुलिस के इस मानवीय, त्वरित और संवेदनशील कार्य के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। पुलिस के इस सराहनीय कदम की क्षेत्र में काफी प्रशंसा हो रही है।

keyboard_arrow_up
Skip to content