जिला कटनी पुलिस विभाग में पदस्थ उप निरीक्षक श्री रामचंद्र शुक्ला ने 28 फरवरी 2026 को अपना दीर्घकालीन, गरिमामयी और प्रेरणादायी सेवाकाल पूर्ण कर सेवानिवृत्ति प्राप्त की।

श्री रामचंद्र शुक्ला ने 10 अगस्त 1985 को पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर सेवायात्रा प्रारंभ की। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और विवेकपूर्ण कार्यशैली से अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनता का विश्वास अर्जित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने विभागीय कार्य संस्कृति को सुदृढ़ किया और सदैव अधीनस्थों को प्रेरित किया। 28 फरवरी 2026 को वे उनि पद से सेवानिवृत्त हुए।

समारोह में श्री शुक्ला को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारी को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु, स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना की।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया , थाना प्रभारी कैमोर आशीष शर्मा , रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत सहित सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के परिजन एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

keyboard_arrow_up
Skip to content