16 वर्षीय बालिका को सकुशल दस्तयाव कर परिजनों के सुपुर्द किया गया

श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा नाबालिग बालक/बालिकाओं के गुमशुदगी संबंधी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए, ऐसे मामलों में प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई कर बालक/बालिकाओं की सकुशल दस्तयावी सुनिश्चित करने हेतु “ऑपरेशन मुस्कान” के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 06.10.2025 को फरियादिया सविता गड़ारी पति राजकुमार गड़ारी उम्र 38 वर्ष निवासी रायबाड़ा, ईश्वरीपुरा वार्ड, कटनी द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री जो घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी, न तो स्कूल पहुंची और न ही घर वापस लौटी। फरियादिया को संदेह था कि उसकी पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 860/25 धारा 137(2) बी.एन.एस. का प्रकरण अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा परिजनों, आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर, स्कूल परिसर एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तथा बालिका की तलाश हेतु सतत प्रयास किए गए।

तलाश के दौरान सूचना मिली कि नाबालिग बालिका मुंबई स्थित अपनी बुआ के घर गई है। सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने संपर्क स्थापित कर बालिका को सकुशल कटनी वापस लाया गया। आज दिनांक 11.10.2025 को बालिका को दस्तयाव कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय द्वारा बालिका की काउंसलिंग की गई। पूछताछ में बालिका ने बताया कि मां के डांटने से नाराज होकर वह बिना बताए ट्रेन से मुंबई अपनी बुआ के पास चली गई थी। बालिका के साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटी है। पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिकाः- श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक श्री डा. संतोष डेहरिया, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कोतवाली निरी. राखी पाण्डेय, सउनि. रमेश शरण मिश्रा की अहम भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content