शराब पीकर वाहन चलाने वाले 20 वाहन चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई चालानी कार्यवाही।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा(भा.पु.से) के नेतृत्व में यातायात नियमों के पालन सुनिश्चित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कटनी पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता फैलाई जा रही है, वहीं यातायात नियमों को तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्रवाई की जा रही है जिसका उद्देश्य मुख्य रूप से सड़क दुर्घटनाओं को रोकना एवं यातायात जागरूकता फैलाना है। इसी क्रम में थाना माधव नगर द्वारा वाहन चेकिंग कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 व्यक्तियों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई। थाना कोतवाली द्वारा 15 वाहन चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

कटनी पुलिस आमजन से यह अपील करती है की वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का नियमित प्रयोग करें।

शराब पीकर वाहन चलाना कानूनी अपराध है। ऐसा करने पर कटनी पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जावेगी।

keyboard_arrow_up
Skip to content