पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा  के निर्देशन व  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डहेरिया कटनी,  अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री वीरेन्द्र धार्वे वि.गढ जिला कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी.शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा हत्या करने वाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

विवरण – दिनांक 14.07.2025 को प्रार्थी उमादत्त उपाध्याय पिता स्व.सत्यनारायण उपाध्याय उम्र 45 साल निवासी कुठिया मोहगवां थाना बरही को इनके खेत की मेड़ में लगे कटहल की डगाल काटने की बात का उलाहना देने पर से आरोपी राजकुमार काछी एवं पुष्पा बाई काछी के व्दारा गाली गुप्तार कर हत्या करने की नियत से लाठी तथा हाथ मुक्को से मारपीट किये जिससे मृतक के शरीर में चोेटे आयी थी कि रिपोर्ट पर थाना बरही में BNS की विभिन्न धाराओ के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उमादत्त उपाध्याय को मारपीट से आई अंदरूनी चोटों के कारण पेट में दर्द होने पर मेडीकल कांलेज जबलपुर में उपचार दौरान मृत्यु हो जाने पर मामले में मजरूबा धारा 103(1) बी.एन.एस. की इजाफा किया गया । आरोपियों की तलाश पतासाजी हेतु टीम गठित की गयी एवं आरोपीगणों की गिरफ्तार के हरसंभव प्रयास किए जाकर मुखविंदर की सूचना पर दिनांक 26.08.2025 को आरोपीगणों को सिरोजा से अभिरक्षा में लिया जाकर पूछताछ पर जुर्म करना स्वीकार किया एवं आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठियो को जप्त किया गया। आरोपीगणों की गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

नाम आरोपी- 01 राजकुमार काछी पिता संतोष काछी उम्र 19 साल
02 पुष्पा बाई काछी पति संतोष काछी उम्र 36 साल दोनों निवासी ग्राम कुठिया मोहगवां

भूमिका – उक्त कार्यवाही में निरी.शैलेन्द्र सिंह यादव , उप निरी.शैलेन्द्र सिंह सेंगर , प्र.आर. 219 अजय पाठक , आर. क्रमांक 679 अवधेश प्रताप सिंह , आर.क्रमांक 701 विवेक श्रीवास्तव की विशेष भुमिका रही हैं।

keyboard_arrow_up
Skip to content