घटना का विवरण: दिनांक 05.10.2025 की रात लगभग 12:00 बजे थाना माधवनगर क्षेत्र के राबर्ट लाइन निवासी एक महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके घर के पास तीन व्यक्तियों द्वारा उसके भाई गगन उर्फ गागा बजाज की हत्या कर दी गई है। रिपोर्टकर्ता ने बताया कि वह अपने घर पर माँ मंजू बजाज और भाई आकाश उर्फ बेला के साथ थी। उसी समय बाहर देखा तो अभय दुबे, आशीष, तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति घर के बाहर बैठकर शराब पी रहे थे। थोड़ी देर बाद पड़ोसी रिया भागचंदानी ने आकर सूचित किया कि उपरोक्त तीनों व्यक्तियों द्वारा गगन उर्फ गागा पर धारदार हथियार से हमला किया जा रहा है।

जब रिपोर्टकर्ता, उसकी माँ और भाई बाहर पहुँचे तो गगन उर्फ गागा घर के सामने जमीन पर पड़ा हुआ था, जिसकी कमर से खून बह रहा था तथा पास में उसकी बर्गमैन (मोपेड) खड़ी थी। आरोपी अभय दुबे, आशीष, और तीसरा अज्ञात व्यक्ति घटनास्थल से दोपहिया वाहन पर भाग निकले।

सूचना पर थाना माधवनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और घायल को अस्पताल पहुँचाया गया, दौरान ईलाज के आहत् की मृत्यु हो गई। मामले में अपराध क्रमांक 840/25 धारा 109(1),103(1), 3(5) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

माधवनगर पुलिस द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. संतोष डेहरिया एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना माधवनगर के थाना प्रभारी निरी. संजय दुबे के नेतृत्व में माधवनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना कारित करने वाले आरोपिगणों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उनको गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर घटना के संबंध में और जानकारी एवं साक्ष्य जुटाने हेतु पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है मृतक एवं आरोप के बीच महिला से मोबाईल पर बीतचीत करने पर विवाद हुआ था जो आरोपी द्वारा अपने साथी आशीष उर्फ प्रेम उर्फ भूरा तिवारी एवं साहिल वाधवानी के साथ मिलकर मृतक गगन उर्फ गागा की हत्या को अनजाम दिये।

गिरफ्तार आरोपी-

1. आशीष उर्फ प्रेम उर्फ भूरा तिवारी पिता राकेश उर्फ राका तिवारी उम्र 22 वर्ष नि० पुरूषोत्तम गली सिविल

लाईन थाना कोतवाली जिला कटनी

2. अभय दुबे पिता स्व. विजय दुबे उम्र 24 वर्ष नि0 पुरूषोत्तम गली सिविल लाईन थाना कोतवाली जिला कटनी 3. साहिल वाधवानी पिता स्व. जेठानंद वाधवानी उम्र 21 वर्ष नि0 हरे माधव दरबार के पीछे हॉस्पिटल लाईन थाना माधवनगर जिला कटनी।

सराहनिय कार्य – थाना प्रभारी माधवनगर निरी. संजय दुबे, उनि. दिनेश करोसिया, उनि. दीपू सिंह कुशवाह, उनि.सिद्धार्थ राय, प्र.आर.234 शोभनाथ शर्मा, प्र.आर.434 अविनाश मिश्रा, प्र.आर. 162 भुवनेश्वर बागरी, प्र.आर. 535 प्रशांत सिंह (सायबर सेल), आर.247 लोकेन्द्र सिंह, आर. 609 उमाकांत तिवारी, आर. 636 पंकज यादव, 462 रणविजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content